पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग प्रतियोगिता के विजेता को मिला सर्टिफिकेट

योग प्रतियोगिता के विजेता को मिला सर्टिफिकेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | आर्टऑफ लिविंग की मेदिनीनगर इकाई द्वारा नावाटोली स्थित केंद्र पर योगासन का आयोजन किया गया। इसमें सूर्य नमस्कार का प्रतिभागियों के बीच कंपिटीशन कराया गया। यह प्रतियोगिता नि:शुल्क आयोजित की गई थी। इसमें काफी संख्या ने आठ से अधिक आयु वाले छात्र- छात्रा युवक युवतियों ने भाग लिया। सूर्य नमस्कार को 108 राउंड करने वालों को गोल्ड सर्टिफिकेट एवं इससे कम राउंड पूरा करने वालों को स्प्रीट सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस प्रकार सूर्य नमस्कर योगाथन से लोगों के मन की शांति, एकाग्रता, पाचन शक्ति एवं रक्त संचालन शरीर के लिए लाभप्रद हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशिक्षक कमलेश मिश्रा, सुशील तुलस्यान, रागिनी, नवीन, सुमित, शंकर, इत्यादि लोग मुख्य रूप से सक्रिय रहे।