निधन पर शोक
मेदिनीनगर | सेवानिवृत्तशिक्षक अनिरुद्ध तिवारी के निधन पर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने शोक प्रकट किया है। संघ ने कहा कि स्व तिवारी एक कुशल शिक्षक एवं सक्रिय सामाजिक व्यक्ति थे। साफगोई एवं बुलंद आवाज उनकी पहचान थी।
कुराईन पतारा, लेस्लीगंज निवासी स्व, तिवारी 75 वर्ष के थे। पिछले एक माह से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शोक व्यक्त करने वालों में राज्य समन्वयक परशुराम तिवारी, प्रधान सचिव हरिशंकर मिश्र, विजय नारायण दूबे, अशोक तिवारी, अरूण सिंह, मनोज मेहता, विश्वनाथ शुक्ला कौलेश तिवारी के नाम शामिल हैं।