पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन

स्कूल में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | डीसीकेएन झा ने कहा कि आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी बच्चों को कुछ अलग करने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चें को यह लगता है कि वे भी कुछ अलग कर सकते हैं। वे रविवार को सेक्रेड हर्ट स्कूल में आयोजित आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में बोल रहे थे। कार्यक्रम उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन कर स्कूल ने बच्चों को ऐसे कार्यों में भी दिलचस्पी रखने को प्रेरित किया है, जिससे बच्चे स्वयं कुछ कर सकें। इस हस्तकला एवं परियोजना के कार्यक्रम में बच्चों ने कुछ बनाया और अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए हें सचमुच वह सराहनीय है। डीसी ने बच्चें के प्रोजेक्ट कार्यों को भी देखा। इस प्रदर्शनी में वर्ग एक से लेकर ग्यारहवीं तक के बच्चे शामिल हुए। जिन्होंने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से सुनामी के तबाही के भयंकरता को प्रस्तुत किया तो पर्यावरण की सुरक्षा की जरूरत को भी दर्शाया। स्वच्छता अभियान की जागरूकता पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, प्राचार्य जोशी मैथ्यू, बिशप गैबरियल कुजूर, रीता शाह, नरेंद्र सिंह, विनोयम जोंस तथा सिस्टर सुमन आदि शामिल थी।

साता क्लॉज और स्पाइडर मैन बना छात्र।

मॉडल देखते डीसी अन्य।