पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संत मरियम स्कूल में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी आयोजित

संत मरियम स्कूल में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | स्थानीयअग्रसेन भवन में संत मरियम स्कूल के शिक्षक अभिभावक की गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मौके पर स्कूल के निदेशक अविनाश देव ने कहा कि शिक्षा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से हमने इस अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया है।

हमारी यह सोच रही है कि बच्चें को शिक्षित करने के इस कार्य में अभिभावकों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि अभिभावक विद्यालय में बच्चे को भेजकर खुद कर्तव्य विमुख हो। वे भी अपने बच्चों के क्रियाकलापों के प्रति सजग रहे। उप प्राचार्य एसबी शाहा ने कहा कि वर्तमान चुनौतियों का सामना करने के लिए अभिभावकों के सहयोग की आवश्यकता है। कार्यक्रम के तहत बच्चों द्वारा बीच-बीच में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर गीताली दत्ता, रिजवान, अमरेंद्र, एसके शाहा, श्वेता, निसरीन, फरहीन, कल्पना, पुष्पी, हर्षिता, सुनीता रीना आदि मौजूद थी।



फोटो - 14

संत मरियम स्कूल के कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक अन्य।