पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुलूस निकाल कर्बला के शहीदों को किया याद

जुलूस निकाल कर्बला के शहीदों को किया याद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहर्रम के चालीसवें पर निकला जुलूस

हुसैनाबाद | हुसैनाबादमें चेहल्लुम पर्व को लेकर शिया समुदाय के लोगों ने हजरत अब्बास (अ.) इब्ने अली (अ.) की शहादत को याद किया और उनका गम मनाया। हुसैनाबाद में मजलिस के बाद अलम के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में बच्चे, युवा बुजुर्ग जंजीरी मातम करते हुए जपला मुख्य बजार होते गांधी चौक पहुंचे। हुसैनाबाद में शिया समुदाय के लोगों ने अलग-अलग दिनों में कर्बला के शहीदों को याद किया। शिया समुदाय के लोगों ने कर्बला की याद में अपने-अपने घरों में मजलीसों का आयोजन कर ‘शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जुलूस में बच्चे, नवजवानों द्वारा या हसैन, या अब्बास की अवाज लगा रहे थे। जंजीरी मातम कर रहे लोगों ने बताया कि उनके शरीर के ये जख्म किसी दवा के बगैर ही भर जाता है। ये हमारा मानना है कि अगर हम कर्बला (इराक) में होते तो हजरत ईमाम हुसैन (अ0) की शहादत होने देते और अपनी जान की कुर्बानी दे देते। उन्होंने कहा कि फिर ऐसा हो सके और हम सभी उसी याद को याद कर नामे हुसैन पर अपना खून बहाते हैं। जुलूस अजा का नेतृत्व सदर इमाम बारगाह के मोतवली सैयद तक्की रिजवी, हसन हसकरी, फिरोज हुसैन, इकबाल हुसैन, गंजफर हुसैन, जक्की रिजवी, मिर्जा अमीम, हासीम अली, आबीद रजा, हसनैन जसदी, सरकार हुसैन, फखरू हुसैन कर रहे थे। इस दृश्य को देखने पलामू के कोने-कोने के अलावा बिहार के सीमावर्ती इलाके से भी लोग पहुंचे थे।

इसी प्रकार इस समुदाय के द्वारा चेहल्लुम पर्व को ब्लेड मातम भी किया जाता है। जंजीरी मातम कर समुदाय के बच्चे, युवा बुजुर्ग अपने शरीर को लहूलुहान कर लिया। इस मौके पर मौलाना सैयद अली फाखरी साहब ने तकरीर किया हजरत इमाम हुसैन की परेशानियों को लोगों को बताया। कार्यक्रम में जंजीरी मातम कार्यक्रम में मर्सियाखानी, सैयद वाजीद अली, गालीब हुसैन, मो. रजा चांद, बाकर रजा ने की नौहाखानी हासीम अली, मिर्जा इसलाम, आदिल हसन, नकी अली, मिसम रिजवी, शाहिद अली, शमीम हैदर, हैदर अली, रविश हुसैन, सादाब हुसैन, जुल्फीकार हुसैन, तसलीम हुसैन, तनवीर हुसैन सहित कई लोग शामिल थे।

चैनपुरमें निकला चेहल्लुम जुलूस

चैनपुर| चहल्लुमपर्व को लेकर चैनपुर के शाहपुर, गरदा, नेउरा, कुदागा, बंदुआ, सतलुआ, कुदागा, निमिया आदि गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गाजेबाजे आकर्षक ताजिया सिपड़, अखाड़ा के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान कई लोगों ने