एसबीआई ने बांटे सर्टिफिकेट
मेदिनीनगर | भारतीयस्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 98 वां बैच गाय पाल का सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 30 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पशुपालन पदाधिकाारी डॉ. डी प्रसाद थे। संस्थान के निदेशक अनिल कुमार सिंह ने प्रशिक्षु के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन संकाय जितेंद्र मेहता ने किया। कार्यक्रम में संकाय जयंत चक्रवर्ती के अलावा मणिकांत दुबे मनोज कुमार भी थे।