विदाई समारोह का आयोजन
मेदिनीनगर | ब्राइटकरियर कोचिंग सेंटर नावाबाजार पाटन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बोर्ड परीक्षा 2015 में सम्मलित होने वाले विद्यार्थी एवं शिक्षकों ने भाग लिया। संस्थान के निदेशक संजय कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को अधिक-से-अधिक अंक लाने की बात की। विदाई समारोह में रिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, मोहनी कुमारी, श्रुति कुमारी, कलावती कुमारी, सैफ अली, राहुल कुमार सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।