पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएचसी में प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई आज

सीएचसी में प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीडीओ ने पशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण

स्कूल में दयानंद सरस्वती की जयंती मनी

लातेहार | स्थानीयबीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्राचार्य पीके मिश्रा ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक धार्मिक उन्नति के लिए महर्षि ने संपूर्ण जीवन अर्पित कर दिया। अपने विचार कर्तव्य से भारत को गुलामी से दूर करने का बहुत प्रयास किया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। शिल्पा कुमारी, अस्मित कुमार उज्जवल कुमार ने अपने भाषण में उनके उद्देश्यों चलकर संपूर्ण विश्व को श्रेष्ठ बनाने के साथ-साथ नैतिक उत्थान करने, सामाजिक बुराइयों को दूर करने, ढोंग, पाखंड आडंबरों से दूर रहने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में संगीत शिक्षक सूरज कुमार मिश्रा बच्चों ने दयानंद प्रशस्ति का सामूहिक गान किया।



मौके पर स्कूल के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

हैदरनगर | बीडीओविजय वर्मा ने प्रखंड परिसर स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने प्रावैधिकी सहायक राकेश रंजन लाल को उपस्थित पाया। उपस्थिति पंजी के अवलोकन में बीडीओ ने रात्रि प्रहरी को अग्रिम हाजिरी बनाकर गायब पाया, जबकि अनुसेवक मदन राम के दो से पांच फरवरी तक छुट्टी के आवेदन के बाद छह फरवरी से अबतक अनुपपस्थित पाया गया। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रखंड सहायक राकेश का इन पशुपालन कर्मियों को इसके लिए शो कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।

विश्रामपुर | सामुदायिकस्वास्थ्य आधारित निगरानी सह प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में आयोजित हो रही है। इसमें जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक प्रमुख सभी पंचायत के मुखिया तथा 50 वीएचएनसी(ग्राम स्वच्छता पोषण समिति) के अध्यक्ष सचिव भाग लेंगे। वहीं जनसुनवाई में जिला सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह, एसडीओ डॉ. एससी झा, डीपीएम प्रवीण सिंह, राज्य प्रशिक्षक एसटीटी वीरेंद्र पासवान, डीपीसी चंद्रमणि कुमार आदि मौजूद रहेंगे। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि इसमें सीएचसी सहित सभी 19 उपस्वास्थ्य केंद्र में संचालित एनआरएचएम अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम पर जनसुनवाई होगी।

पिकअपवैन के धक्के से एक घायल

छतरपुर | थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच 98 पर रामगढ़ गांव में पेट्रोल पंप के समीप पिकअप वाहन के धक्के से साइिकल सवार तेनूडीह निवासी सरदार यादव गंभीर रूप से घायल हाे गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर भेजा गया है। बताया कि भुक्तभोगी अपने रिश्तेदार के घर हरिहरगंज से अपने घर साइकिल से लौट रहा था। इसी दौरान विपरित दिशा से रही पिकअप वाहन (बीआर 26 सी 5096) ने धक्का मार दिया। पुलिस दुर्घटना ग्रस्त पिकअप वाहन को चालक के साथ थाना ले आई है। वाहन सोनबरसा (दाउदनगर) के जितेंद्र सिंह की बताई गई है।