पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध निकासी मामले में पीओ अौर स्टेट एंकर से पूछताछ

अवैध निकासी मामले में पीओ अौर स्टेट एंकर से पूछताछ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | इलाहाबादबैंक से 8 लाख 88 हजार रुपए अवैध तरीके से निकालने के मामले में डीएसपी हीरालाल रवि ने इलाहाबाद बैंक के दो प्रोवेशनरी पदाधिकारी से पूछताछ की। इस संबंध में डीएसपी ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के बासडीह के सदाम हुसैन नामक व्यक्ति ने 8 लाख 88 हजार रुपए अपने एकाउंट में अवैध तरीके से ट्रांसफर कर लिए थे। इसकी शिकायत बैंक के अधिकारी ने ऑनलाइन की थी। इसके आधार पर 29 दिसंबर 2015 को रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इलाहाबाद बैंक के स्टेट एंकर शंभू कुमार ने मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि बैंक की ओर से कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दिया गया, जिस कारण केस का अनुसंधान कार्य प्रभावित हो रहा था। इसलिए बैंक के अधिकारियों को विशेष तौर पर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मौके पर रामगढ़ के थाना प्रभारी डीके सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पुलिस के दबाव के बाद आरोपी सद्दाम हुसैन ने 4 लाख रुपये बैंक में जमा करा दिए हैं। इसकी जानकारी बैंक कर्मियों ने पुलिस को दी है। इधर पूछताछ के बाद इलाहाबाद बैंक के पीओ विजय कुमार और स्टेट एंकर शंभू कुमार ने पुलिस को जांच में सहयोग का आश्वासन दिया है। साथ ही संबंधित दस्तावेज की प्रति भी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। डीएसपी रवि ने बताया कि संबंधित दस्तावेज प्राप्त होने के बाद ही पुलिस का अनुसंधान सही दिशा में बढ़ेगा।

खबरें और भी हैं...