931 सेविकाओं के वेतन पर रोक
मेदिनीनगर | जिलासमाज कल्याण पदाधिकारी मेघनाथ उरांव ने 931 आगंनबाड़ी सेविका के मानदेय निकासी पर रोक लगा दी है। यह रोक आंगनबाड़ी सेविका द्वारा साइकिल खरीद कर विभाग में वाउचर जमा नहीं करने के कारण लगाई गई है। उरांव ने बताया की जनवरी माह में सभी सेविका के खाते में विभाग स्तर से तीन-तीन हजार रुपए साइकिल खरीदने के लिए दिए गए हैं, मगर सेविकाओं ने अभी तक साइकिल नहीं खरीदी है। इसमें विभागीय आदेश का उल्लंघन कार्यालय पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इसलिए यह कार्रवाई करनी पड़ी।