पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयंती समारोह में अनदेखी का आरोप

जयंती समारोह में अनदेखी का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | अखिलभारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा आयोजित जगदेव बाबू जयंती समारोह में नव निर्वाचित सदस्यों की अनदेखी की गई। ये बातें मेदिनीनगर उत्तरी जिला परिषद सदस्य रानो देवी ने कही। उन्हाेंने बताया कि उनके पति महासंघ के आजीवन सदस्य हैं, फिर भी उनका नाम कार्ड में नहीं अंकित किया गया। साथ ही पूर्व मुखिया डॉ. श्याम देव मेहता समाजसेवी हैं फिर उनका नाम भी निमत्रंण पत्र में नहीं रखा गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने जिला अध्यक्ष भोला महतो से संपर्क किया तो उनका कहना था कि जो लोग पैसा दे रहे हैं उन्हीं का नाम कार्ड में अंकित किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा से बात कर जिला कमेटी को भंग करने का आग्रह करूंगी।

खबरें और भी हैं...