पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलश स्थापना के साथ मां की अराधना

कलश स्थापना के साथ मां की अराधना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदिशक्ति मां भवानी की पूजा का पर्व नवरात्र गुरुवार से पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ शुरू किया गया। शहर से लेकर गांव तक विभिन्न क्लबों सामाजिक संगठनों द्वारा पूजा का आयोजन किया गया है। जगह-जगह कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना शुरू की गयी। मां भगवती दुर्गा पूजा समिति द्वारा सुदना में पूजा समारोह का आयोजन किया गया है। वहां मंडप को एफिल टावर का रूप दिया जाएगा।

अघोर आश्रम में शांति विकास समिति, साहित्य समाज चौक पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति तथा रेड़मा में जय अंबे क्लब द्वारा कलश स्थापना कर मां अंबे की अराधना शुरू की गयी। इसके साथ ही बंगीय दुर्गाबाड़ी इस वर्ष अपने शताब्दी वर्ष में पूजा को भव्य रूप प्रदान किया है। आढ़त रोड में जय भवानी संघ तथा कनी राम चौक पर बाल समाज द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है।

हुसैनाबाद| हुसैनाबादशहर स्थित महाबीर जी भवन में नवाह्न परायण यज्ञ की शुरुआत सरकार के सचेतक संजय कुमार सिंह यादव के दीप प्रज्वलित एवं पुरोहितों के मंत्रोच्चारण के साथ हुई। विधायक संजय कुमार सिंह यादव एवं नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम ने क्षेत्र का विकास अमन चैन के लिए मां दुर्गा जी से प्रार्थना की और आशीर्वाद मांगा।

मौके पर नवाह्न परायण यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष उदय सोनी, उपाध्यक्ष राजेंद्र पाल, राकेश तिवारी, सूर्य प्रसाद गुप्ता, वार्ड पार्षद राजकुमार कश्यप, पुरोहित महाराज जी, देवकुमार बोस सहित अन्य लोग मौजूद थे। हुसैनाबाद प्रखंड के लंगरकोट गांव में मां दुर्गा की पूजा एवं कलश स्थापना के लिए जलयात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए। लंगरकोट गांव से ढोल बाजा के साथ जलयात्रा निकाली गई जो तीन किलोमीटर दूर हरही नदी से जलभरी कर पुनः गांव पहुंचकर कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की अराधना शुरू हो गई। इधर पोल्डीह गांव में भी रामचरित मानस नवाह्न परायण यज्ञ सह दुर्गा महोत्सव का उदघाटन अंचल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल मुखिया अभय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

जलयात्राके साथ महोत्सव शुरू

मेदिनीनगर| बड़कागांवके महावीर मंदिर परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव आज जलयात्रा के साथ शुरू हुआ। जलयात्रा में शामिल श्रद्धालु कलश में जल भरने अमानत नदी गए। वहां से से जल लेकर भक्तगण जयकारे के साथ पुन: आयोजन स्थल पहुंचे। यहां प्रवचन का भी आयोजन किया जाएगा। डॉ. मदन मोहन मिश्रा तथा साध