पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कस्तूरबा की छात्राओं ने पढ़ा सफाई का पाठ

कस्तूरबा की छात्राओं ने पढ़ा सफाई का पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्तूरबागांधी आवासीय विद्यालय सदर चैनपुर का औचक निरीक्षण डीईओ रतन महावर ने गुरुवार को किया। मौके पर उन्होंने स्कूली छात्राओं से सवाल भी पूछे। इस क्रम में उन्होंने सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षिकाओं को स्पष्ट रूप से हिदायत दी कि स्कूल के आसपास गंदगी को साफ कराएं। परिसर के अंदर गंदगी रहने दें। उन्होंने दोनों स्कूल के वार्डन को तय कार्यक्रम के अनुसार सफाई कार्य कराने का निर्देश दिए। स्कूल की मेन्यू को बोर्ड पर डिस्पले करने का भी निर्देश दिया। सदर कस्तूरबा में स्टोर रूम में बल्ब लगाने किचेन शेड की सफाई कर व्हाइट वाश कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसे हर हाल में करना है। चैनपुर कस्तूरबा में परिसर के अंदर की बेहतर तरीके से सफाई करने किचेन शेड के आस पास सफाई कराने पर जोर दिया स्कूली छात्राओं से कई सवाल पूछे, जिसका जवाब सही मिला। दोनों स्कूलों में निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

इधर नवोदय विद्यालय में स्वच्छता विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर डीइओ ने कहा कि बच्चों को इसके लिए प्रेरित करने और उन्हें जागरूक बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चे सिर्फ स्कूल ही नहीं अपने घर आस पड़ोस को भी साफ रखने की प्रवृति जागृत करें। प्राचार्य जीके मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य हर एक बच्चा को स्वस्थ रखने उनमें इसकी प्रवृति विकसित करने के साथ उन्हें दूसरों को भी स्वच्छ रहने की सीख देने लायक बनाना होगा। इसके पूर्व सुबह में स्कूल छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता रैली निकाली। इस अवसर पर एके सिंह, ज्ञान सिंह, राजीव कुमार, संगीता प्रतिमा कुमारी, आरके महतो आदि मौजूद थे। उधर सदर कस्तूरबा की छात्राओं ने भी स्वच्छता रैली निकाली।



फोटो 6

कस्तूरबा स्कूल में निरीक्षण करते डीईओ उपस्थित शिक्षिकाएं।