पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूदना में नाइट गार्ड की गोली मारकर हत्या

सूदना में नाइट गार्ड की गोली मारकर हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ड्यूटी पर गया था, सुबह मिला शव

शहरके सूदना इलाके में मंगलवार की रात संजय मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार की सुबह बाईपास रोड के समीप से बरामद किया गया। संजय निजी शिक्षण संस्थान डेडिकेटेड एकेडमी में नाइट गार्ड के रूप में काम करता था। वह हाउसिंग कॉलोनी का रहने वाला था।

अपराधियों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वायड का भी सहारा लिया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। संजय मेहता मंगलवार की शाम किसी काम को लेकर संस्थान से बाहर निकला। इसके बाद पूरी रात ड्यूटी पर नहीं लौटा। सुबह में उसकी लाश बरामद की गई। सूचना मिलने पर डीएसपी अजय कुमार और थाना प्रभारी व्यास राम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। शव से थोड़ी दूरी पर एक पिस्टल बरामद की गई।

घटना के बारे में लोगों से पूछताछ करते थाना प्रभारी।