पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्धारित अनुपात में राशि उपलब्ध कराने की मांग

निर्धारित अनुपात में राशि उपलब्ध कराने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | जिलामुखिया संघ के अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने पंचायतों को उनके लिए निर्धारित अनुपात में बीआरजीएफ की राशि मुहैया कराने की मांग की है। डीसी को दिए आवेदन में मुखिया संघ ने कहा है कि सरकार की उच्च स्तरीय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में पंचायतों को बीआरजीएफ की राशि का 60 प्रतिशत उपलब्ध कराया जाए। जिला परिषद द्वारा पूर्व की तरह राशि का खर्च अपने माध्यम से किया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष त्रिपाठी ने इस राशि को त्रिस्तरीय पंचायतों में आनुपातिक रूप से वितरण कराने का अनुरोध किया है।