पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोक के बावजूद महिला कॉलेज में घुस रहे बाहरी

रोक के बावजूद महिला कॉलेज में घुस रहे बाहरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | योधसिंह नामधारी महिला कॉलेज प्रबंधन कॉलेज में आने-जाने वालों से परेशान है।

कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के अलावा अन्य लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध होने के बावजूद अभिभावकों के नाम पर कॉलेज में आने-जाने वालों को रोक पाना काफी मुश्किल हो रहा है। सुरक्षा प्रहरी बागेश्वर तिवारी का कहना है कि वे अपनी ड्यूटी पूरी सजगता और सतर्कता के साथ निभाते हैं, लेकिन इसके बाद भी लोगों को समझा पाना काफी मुश्किल होता है।

कॉलेज प्रबंधन कई बार शहर थाना पुलिस की भी मदद ले चुका है, किंतु परिसर में पुलिस के नहीं रहने से कॉलेज कर्मी परेशान हो जाते हैं। प्राचार्या प्रतिभा जैन ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं को ही अपना सभी काम करने दें।