डीएसपी ने किया थाने का निरीक्षण
मेदिनीनगर. महिलाथाने की जीर्णशीर्ण हालत को देख डीएसपी पीके बरवार ने चिंता जताई। साथ ही उन्होंने थाना प्रभारी से इस दिशा में संचिका बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि उचित पहल की जा सके। इस संबंध में डीएसपी पीके बरवार ने बताया कि थाना में संसाधन का अभाव है। इसे शीघ्र दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न संचिकाओं का रखरखाव संतोषप्रद है। केस निष्पादन प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि महिला थाना के सहयोग से चल रहे महिला परामर्श केंद्र के सलाहकारों के साथ भी बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना गया। मौके पर परामर्श के लिए पहुंची महिला का समस्याओं का भी निदान किया गया।
फोटो : 24