पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महुआबथान ने 2 1 से जीता खिताब

महुआबथान ने 2-1 से जीता खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर. चैनपुरप्रखंड के सुदूरवर्ती ग्राम कुटी में इलियास मुंडा फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल टेमराइ एवं महुआबथान के बीच हुआ। महुआबथान ने टॉस जीत कर साइड का चयन किया। 60 मिनट के रोमांचकारी मैच में महुआबथान 2-1 से विजयी हुई।

टूर्नामेंट का आयोजन राजेश मुंडा उर्फ पतरस सुरिन विकास चंद्रवंशी किया। मौके पर बबलू तिवारी, मुन्ना शुक्ला, काशी प्रसाद, भार्दुल सिंह, विनय तिवारी, भोला पांडेय, नंद किशोर, संतोष गुप्ता, मुनारिक राम आदि मौजूद थे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि युवा नेता दिलीप सिंह नामधारी थे। दिलीप ने कहा कि सरकारी उदासीनता से पारंपरिक खेलों का अस्तित्व संकट में है।

खेलों को लेकर बेहद संवेदनशील एवं सजग होने की आवश्यकता है। आदिवासी इलाकों में नाबालिग भी बिना किसी प्रशिक्षण के फुटबाल, तीरंदाजी और तैराकी की कला में व्यवहारिक रूप से पारंगत होते हैं।

फोटो : 2

समारोह में मौजूद दिलीप सिंह।