पारा शिक्षकों ने निकाला जुलूस
सदर प्रखंड के पारा शिक्षकों ने शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपनी मांगों के समर्थन में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष छोटेलाल सिंह ने तथा संचालन रविन्द्र कुमार पाल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रमंडलीय अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय कोषाध्यक्ष सत्यनारायण पांडेय भी जुलूस में शामिल हुए। छोटेलाल सिंह ने बताया कि 27 सितंबर को पारा शिक्षक जिला में मोटरसाइकिल रैली निकालेंगे तथा कैबिनेट मंत्री के एन त्रिपाठी के आवास पर धरना देंगे। मौके पर प्रेम कुमार, गोविंद तिवारी, अखिलेश सिंह, शिवनारायण सिंह, हंसराज ठाकुर सहित कई पारा शिक्षक उपस्थित थे। इधर चैनपुर, हुसैनाबाद, लेस्लीगंज प्रखंड में भी पारा शिक्षकों ने जुलूस निकाला।
विधायकका किया घेराव
पांकी. प्रखंडमें पारा शिक्षकों ने पांकी विधायक विदेश सिंह के आवास का घेराव किया। मौके पर पारा शिक्षक नरेश राम, विद्यासागर पाण्डेय, सतीश सिंह सहित कई पारा शिक्षकों ने कहा कि सरकार कई वर्षों से पारा शिक्षकों को बरगलाती रही है। मौके पर धीरज कुमार, सतीश मंडल, सत्यनारायण राम, मो इमरान आलम सहित बड़ी संख्या में पारा शिक्षक उपस्थित थे। इस संबंध में विदेश सिंह ने कहा कि पारा शिक्षकों की मांगें जायज हैं।
हैदरनगर : बकाए मानदेय के भुगतान की रखी मांग
हैदरनगर. राष्ट्रवादीकांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष लल्लू सिंह पार्टी नेता जयप्रकाश सिंह, कालिका, हीरा सिंह ने अनुमंडल क्षेत्र के पारा शिक्षकों के चार माह के बकाये मानदेय का भुगतान करने की मांग की है। इस संबंध में जारी विज्ञप्ति में नेताओं ने कहा है कि मानदेय का भुगतान नहीं होने से दशहारा को लेकर पारा शिक्षकेंा में उदासी का आलम है। यह स्थिति सरकार की पारा शिक्षकों के प्रति निर्दयता पूर्ण रवैया का घोतक है। पारा शिक्षकों के इसी कार्य पर जीवन यापन के लिए आश्रित होने के कारण उनके पूरे परिवार के चेहरे पर सिकन देखने को मिल रहा है।
सरकार के इस रवैया से पार्टीजन मर्माहत है। यदि पारा शिक्षकों के मानदेय भुगतान के प्रति सरकार का यही रवैया रहा, ताे पार्टी इनके हित में और मानदेय समेत अन्य मांगों को पूरा कराने की मांग को लेकर सरकार के विरुद्ध धरना देगी। पूर्व निर्धारित कार्यकम के अनुसार मांगों के समर्थन में आयोजित पारा