आलू लदा ट्रक पलटा, चालक घायल
मेदिनीनगर | मेदिनीनगरसे रांची की आेर जा रहा एनएल 01 एल 4307 ट्रक दुबियाखांड़ मोड़ पर पलट गया। इस घटना में चालक जख्मी हो गया। चालक के एक हाथ की अंगुलियां कट गयीं। ट्रक पलटने के बाद आगे का शीशा तोड़कर लोगों ने चालक को बाहर निकाला। सहचालक को भी आंशिक चोट पहुंची है। सतबरवा थाना की पुलिस ने सूचना मिलने पर घायल चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
पलटा ट्रक।