पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेरोइन सप्लाई करने वाली महिला गिरफ्तार

हेरोइन सप्लाई करने वाली महिला गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ दो अन्य युवकों के शामिल होने का महिला ने किया खुलासा

{ इससे पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है शांति देवी

भास्करन्यूज | मेदिनीनगर

शहरीक्षेत्र में नशेड़ियों तक हेरोइन पहुंचाने वाली महिला शांति देवी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला को डीएसपी पीआर बरवार के नेतृत्व में उसके सुदना अघोर आश्रम के पास घर से गिरफ्तार किया गया है। इसकी पुष्टि शहर थाना प्रभारी व्यास राम ने दी। उन्होंने बताया कि महिला के घर की तलाशी ली गई तो 18 पुड़िया हेरोइन जब्त की गई।

पूछताछ में महिला ने इस धंधे में शाहपुर के एक व्यक्ति लकड़ा और बड़कागांव के मिथिलेश तिवारी के भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। महिला समेत तीनों पर एफआईआर की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2013 में भी यह महिला हेरोइन बेचने के आरोप में जेल जा चुकी है। उधर, एक अन्य छापेमारी कुंड मोहल्ले में की गई। इसमें अयूब अंसारी उर्फ झकास बाबा को पांच सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी करने वालों में प्रोबेशनर डीएसपी पवन कुमार संजीव बेसरा समेत महिला हवलदार सिविल पुलिसकर्मी मौजूद थे।

लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

उधर, पाटन इंस्पेक्टर अमरनाथ थाना प्रभारी नंदकिशाेर साहू ने बताया कि लूटकांड के मुख्य आरोपी राजन मेहता को हाउसिंग कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। युवक 18 अगस्त को सिक्काकला में ललन भुइयां के यहां लूट हुई थी। इसमें जेवरात, मोबाइल मोटरसाइकल लूटी गई थी। मामले में राजन के नाम आने पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

प्रेसवार्ता करते शहर थाना प्रभारी पकड़ा गया अपराधी।