- Hindi News
- चोरी के आरोप में युवक को पकड़कर थाना लाया
चोरी के आरोप में युवक को पकड़कर थाना लाया
पांकीरोड के कचरवा इलाके से ग्रामीणों ने मिथुन भुइयां उर्फ गुड्डू भुइयां काे पकड़कर शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। कचरवा निवासी सुरेंद्र प्रजापति ने थाना प्रभारी को बताया कि सोमवार को दिन के एक बजे उसके घर में पकड़ा गया। इस क्रम में आठ हजार नकद चाेरी हाने की जानकारी भी दी। इसके पहले रविवार को घर में घुसने का प्रयास किया था। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गुड्डू शातिर चाेर है। चार वर्षों से कचरवा इलाके में वह सक्रिय है। शरीर में जला हुआ मोबील लपेटकर वह चाेरी की घटना को अंजाम देता है। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों के शिकायत पर छानबीन कर कार्रवाई करेंगे।