पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्यान विभाग से 128 किसानों को आर्थिक मदद

उद्यान विभाग से 128 किसानों को आर्थिक मदद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | जिलाउद्यान विभाग द्वारा चालू वित्त वर्ष में 128 किसानों को सब्जी उत्पादन के लिए आर्थिक मदद दी है। विभाग द्वारा सभी किसानों को 2-2 हजार रुपए मुहैया कराये हैं। जिला उद्यान पदाधिकारी उमेश प्रसाद ने बताया कि 2014-15 के लिए जले के सभी प्रखंडों के इच्छुक किसानों को यह मदद राशि प्रदान की गयी है। एक किसान को 50 डसिमिल जमीन में सब्जी की खेती के लिए यह मदद दी गयी है। उनकी मदद से जिले भर में कुल 25.6 हेक्टेयर भूमि में सब्जी की खेती की गयी है। इसमें 1400 रुपए बीज के लिए तथा 600 रुपए खर-पतवार की निकौनी के लिए दिए गए हैं। इस तरह इस साल कुल 2,56,000 रुपए किसानों के बीच वितरित किए गए।