- Hindi News
- छात्रों को स्मार्ट बनाने की जिम्मेवारी क्लास टीचरों पर : आरडीडीई
छात्रों को स्मार्ट बनाने की जिम्मेवारी क्लास टीचरों पर : आरडीडीई
मेदिनीनगर | आरडीडीईखगेंद्र कुमार ने लातेहार के सभी कोटि के उवि के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में उन्होंने विशेष कक्षा, शौचालय, किचनशेड, आरएमएसए के तहत असैनिक कार्य की प्रगति शैक्षणिक स्थिति पर चर्चा की। आरडीडीई ने कहा कि मैट्रिक के छात्रों के लिए 31 जनवरी तक विशेष कक्षा कराकर कमजोर विषयों में उन्हें मजबूत बनाया जाए। इस दौरान पढ़ाये गये विषयों का तीन बार रिवीजन कराया जाए। शौचालय को इस्तेमाल लायक स्थिति में रखने किचन शेड की सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। विद्यालय को स्वच्छ सुंदर तथा छात्रों को स्मार्ट बनाने पर बल दिया गया। आरडीडीई ने कहा कि वर्ग शिक्षक बच्चों का मूल्यांकन करें और उन्हें साफ सुथरा रहने को निर्देशित करें। छात्रों को स्मार्ट बनाने की जिम्मेवारी क्लास टीचरों पर है। आरएमएसए से बनाए जा रहे भवन का एमबी 15 दिन में प्रस्तुत करने को कहा गया। आरडीडीई ने सामानों की खरीद गुणवत्तापूर्ण बाजार मूल्य पर करने के प्रति चेताया। बैठक मेंं संतोष सेंगरा, राम सुरेश राम, अशोक मिश्रा, सुशील एक्का, लालती देवी, कन्हाई राम, एम नसीमुद्दीन तथा मार्शेला मिंज आदि शामिल थे।
एचआरएमएसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का निर्देश
बैठकमें आरडीडीई ने सभी प्रधानाध्यापकों को कहा कि वे अपना एचआरएमएस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) में ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कराएं। एचआरएमएस में रजिस्ट्रेशन के बगैर दिसंबर माह से शिक्षकों का वेतन बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बैठक से अनुपस्थित रहने वाले प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण भी पूछा है।
खुदभी पढ़ें और बच्चों को पढ़ाएं : समीक्षाबैठक के दौरान आरडीडीई ने कहा कि शिक्षक टेक्स्ट बुक अपने पास रखें। जिसे पहले स्वयं पढ़ें और उसे ही बच्चे को भी पढ़ाएं। उन्होंने प्रधानाध्यापकों को यह भी निर्देश दिया कि गरीब बच्चे को छात्र कोश से पुस्तक आदि की खरीद में मदद करें।
प्रधानाध्यापक के साथ बैठक करते आरडीडीई।