पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदिवासी समाज के 150 लोग हुए सम्मानित

आदिवासी समाज के 150 लोग हुए सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिपअध्यक्ष अनिता देवी ने कहा कि आदिवासी समाज केे लोगों के सम्मान की रक्षा हमारा दायित्व है। यह मेला आदिवासी समाज के विकास का माध्यम बने हमारा यही प्रयास होगा। वे गुरुवार को दुबियाखांड में आयोजित दो दिवसीय आदिवासी कुंभ मेला के समापन समारोह के बाद लोगों को संबोधित कर रही थी।

जिप अध्यक्ष ने आदिवासी समाज के करीब 150 लोगों को शॉल देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। मोके पर उन्होंने कहा कि हर साल यह मेला और विकसित हो यही हमारी कामना है। जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज के नायक राजा मेदिनी राय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि आदिवासिी समाज का विकास होगा।

इस मेला का उद्देश्य आदिवासी समाज को सरकार की योजनाओं के बारे मेें जागरूक करना और उन तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा है। डीडीसी विंदेश्वरी ततमा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को मिल सके इसके लिए हम प्रयासरत हैं। इस अवसर पर डीडीसी विंदेश्वरी ततमा, प्रमोद सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे।