पुस्तक मेला आयोजित
पुस्तक मेला आयोजित
मेदिनीनगर | एमकेडीएवी पब्लिक स्कूल चियांकी में तीन दिवसीय पुस्तक मेला आयोजित किया गया है। यह मेला 12 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा। मेला का उद्दघाटन प्राचार्य वीके पांडेय ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य पांडेय ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का भंडार हैं जिसे पढ़कर जीवन संवारा जा सकता है। यह पुस्तक मेला स्कॉलिस्टक इंडिया कोलकाता की ओर से आयोजित किया गया है। इस अवसर पर एके सिंह, एके पांडेय, अजय उपाध्याय, मीनाक्षी करण, एस शाही, एस मिश्रा, शिव कुमार, टी मंडल, जूनियर एवं सीनियर विंग के बच्चे उपस्थित थे।