दुकानदार संघ की बैठक
दुकानदार संघ की बैठक
मेदिनीनगर | बसस्टेंड दुकानदार संघ ने बैठक कर संगठन को मजबूत करने तथा जरूरतमंदों को सहयोग का निर्णय लिया है। बैठक की अध्यक्षता नवनीत सिन्हा संचालन विजय ठाकुर ने किया। बैठक संघ के सदस्य संतोष कुमार तथा कलाम मिस्त्री को 5-5 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग देने का निर्णय लिया गया। साथ ही सभी दुकानदारों से चंदा के लिए एक कमेटी गठन का निर्णय लिया गया। दुकानदारों ने होली मिलन समारेाह आयेाजन का निर्णय भी लिया है। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, सलीम मिस्त्री, अजय गुप्ता तथा दशरथ ठाकुर आदि शामिल थे।