बाइक-साइकिल की टक्कर, दंपती घायल
बाइक-साइकिल की टक्कर, दंपती घायल
बेतला | केचकी-दुबियाखांड़मार्ग के साइन मोड़ के पास मोटरसाइकिल के धक्के से दो लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि मोटरसाइकिल बरवाडीह से मेदिनीनगर जा रहा था, जबकि साइकिल पर सवार लीलावती देवी उसके पति बुधन सिंह दुबियाखांड़ में लगे मेला को देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान मोड़ के पास मोटरसाइकिल चारपहिया वाहन से साइड लेने के क्रम में साइकिल सवार लोगों को धक्का मार दिया। इसमें पति-प|ी गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त दंपति नदियारा के रहनेवाले बताए जाते हैं। दोनों का इलाज मेदिनीनगर में कराया जा रहा है।