टेंपो के धक्के से युवक घायल
टेंपो के धक्के से युवक घायल
छतरपुर | थानाक्षेत्र अंतर्गत छतरपुर जपला सड़क पर वीणा लॉज कैंपस टेंपों के धक्के से हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पतरा गांव निवासी बाइक सवार बंसत कुमार प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर भेजा गया है। भुक्तभोगी ने बताया कि वह अपने घर से छतरपुर बाइक से रहा था। इसी दौरान विपरित दिशा से रही टेंपो ने अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया। पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई है। टेंपो चालक बबलू ने टेंपो खेंदरा निवासी विनोद सिंह खरवार की बताई है।