पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंगाली समाज हैं झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर : मंत्री

बंगाली समाज हैं झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर : मंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | बंगालीसमाज झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर है। इस समाज की ओर राज्य के सभी जिलों में झारखंडी संस्कृति को बचा कर रखे हैं। यह बहुत बड़ी बात है। ये बातें झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास, श्रम नियोजन एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री केएन त्रिपाठी ने कही।

वे रविवार को सात दिवसीय संगीत, नृत्य, नाटक चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन बंगाली स्कूल में कर रहे थे। मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रशिक्षण यहां सालो भर चलाने की जरुरत है। इसके लिए उन्होंने डीसी के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर मंत्रालय को भेजने की बात कही। ताकि वे अपने स्तर से इसकी स्वीकृति दिलवा सकें। ऐसी प्रतिभाओं को निखारने की चुनौती बंगाली समिति ने लिया है। यह सराहनीय पहल है। मौके पर कार्यक्रम के संयोजक सैकत चट्टोपाध्याय ने कहा कि यह कार्यक्रम मंत्री केएन त्रिपाठी की महती भूमिका है। इसके लिए समाज के लोग इनका अभारी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार महावार ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से यहां के बच्चे प्रशिक्षित होंगे। उनकी प्रतिभाएं मूर्त रूप लेंगी। यह सृजनात्मक काम है। इसमें अपने स्तर से वे पूरा सहयोग करेंगे। कार्यक्रम का संचालन असफाक अहमद ने किया। मौके पर अखिल प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर दुबे, कांग्रेस के युवा नेता मनोज कुमार सिंह, कौशिक मल्लिक, विनोद कुमार पांडेय, बंगाली स्कूल की प्रधानाध्यापिका समेत कई लोग मौजूद थे।



फोटाे : 3 4

बंगाली समाज के कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करते मंत्री केएन त्रिपाठी।