पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई दुकानदार दुकान लेने से वंचित : मुकेश

कई दुकानदार दुकान लेने से वंचित : मुकेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लेस्लीगंज | जिलापरिषद द्वारा लेस्लीगंज में बने दुकान आवंटित करने में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। जिन से अतिक्रमण से प्रभावित कई दुकानदार दुकान लेने से वंचित हो रहे हैं। इससे स्थानीय छोटे-मोटे दुकानदारों में आक्रोश है। ये बातें भाजपा नेता मुकेश सिंह चंदेल ने लेस्लीगंज में रविवार को मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि यदि जिला परिषद सचिव द्वारा दुकान आवंटित करने की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरा नहीं किया गया तो व्यवसायियों के साथ भाजपा जिला परिषद कार्यालय मेदिनीनगर के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर दिलीप सिंह, नीरज सिंह, अरुण दुबे, रिंकू पासवान, नंदलाल ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे।