पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता अभियान पर कार्यशाला

स्वच्छता अभियान पर कार्यशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतस्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत डीआरडीए सभागार में एक दिवसीय कायर्शाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वच्छता अभियान को बेहतर तरीके से संचालन पर बल दिया गया। जिलास्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला की अध्यक्षता जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने की। कार्यशाला का आयोजन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने किया।

इसमें सफाई अभियान पर विशेष ध्यान देने की बातों के साथ ही कर्मचारियों को इसके लिए दो घंटे का समय निकालने को कहा गया। जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि सबों को इस अभियान के प्रति सजग होने की जरूरत है। हमें अपने घर से लेकर आसपास के नाली, गली कार्यालय तक की सफाई करनी होगी। तभी यह अभियान सफल हो पाएगा। इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि जहां सफाई हो चुकी है वहां फिर से गंदगी लगे। कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि सफाई के लिए पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया जाय।

इसमें सबकी सहभागिता हो¨। कार्यशाला में मौजूद सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया कि अपने क्षेत्र में सभी सरकारी कर्मियों पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से सफाई अभियान चलाएं। इसकी फोटोग्राफी कराकर जिला मुख्यालय को भेजें। कार्यशाला में जिप अध्यक्ष अनिता देवी, डीडीसी विंदेश्वरी ततमा, पंचायती राज निदेशक, पीएचडी कार्यपालक अभियंता शशि शेखर सिंह, बीडीओ जुल्फेकार आलम, सदर प्रमुख नीरा देवी, जिप सदस्य आशा तिवारी, प्रमोद सिंह समेत सभी बीडीओ, सीडीपीओ प्रमुख आदि शामिल थे।