- Hindi News
- अनुसंधान के बारीक पहलुओं पर रखें नजर : डीआईजी
अनुसंधान के बारीक पहलुओं पर रखें नजर : डीआईजी
कौन-कौन हुए शामिल
अनुसंधानविषयों पर प्रमंडल स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस केंद्र के सभागार में हुआ। इसका उदघाटन प्रक्षेत्रीय डीआईजी आरके धान ने किया। मौके पर उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को चुस्त-दुरुस्त व्यवहारिक बनने की जरूरत पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन में हर पदाधिकारी को चुस्त-दुरुस्त रहने की ट्रेनिंग शुरू से दी जाती है। लेकिन समय-समय पर अनुसंधान के विभिन्न पहलुओं के बारीक अध्ययन भी आवश्यक होती है। प्रशिक्षण वर्ष के तहत सोमवार को यह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी अलग- अलग विषय पर जो मार्गदर्शन देंगे उसके आधार पर अपनी कार्य संस्कृति में सुधार कर पुलिस का नाम रोशन करें।
जिनविषयों पर हुआ प्रशिक्षण
पुलिसकेंद्र आयोजित प्रशिक्षण में विभिन्न श्रेणी के अपराधों में घटना स्थल का निरीक्षण करने दैनिकी में अंकित करने के बारे में सीआईडी के पुलिस अवर निरीक्षण शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने पुलिस अधिकारियों को विस्तार से बताया। मृत्यु परीक्षण रिपोर्ट तैयार करने संबंधित परीक्षण रिपोर्ट की समीक्षा के बारे में सीआईडी के अधिकारी भैया प्रदीप ने प्रकाश डाला। साक्ष्य संकलन, साक्ष्य समीक्षा दैनिकी में अंकित करने के बारे में हजारीबाग पीटीसी के पुलिस निरीक्षक अभय कुमार झा ने प्रमंडल के अधिकारियों को बताया।
स्वीकारोक्ति बयान लेने के तरीके, इससे जुड़े तथ्यों के सत्यापन दैनिकी में अंकित करने के बारे में हजारीबाग पीटीसी के प्रशिक्षक सुशील पाठक ने जरूरी टिप्स दिए। इसके अलावा मोबाइल कॉल-डिटेल का साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल करने के बारे में हजारीबाग पीटीसी से आए प्रशिक्षकों ने पुलिस अधिकारियों को बताया।
प्रमंडल के करीब 100 पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें एएसआई, एसआई, प्रोबेशनल एसआई पुलिस निरीक्षक स्तर के पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। मौके पर डीएसपी पीआर बरवार, डीएसपी अजय कुमार ने भी अपने उदगार व्यक्त किए।
पुलिस को प्रशिक्षण की जानकारी देते ट्रेनर।