शटल ट्रेन का परिचालन शुरू
मेदिनीनगर | सीआईसीसेक्शन की रद्द की गयी तीन लोकल ट्रेनों में से एक शटल सवारी गाड़ी(बरवाडीह-शटल अप) का सोमवार की शाम से परिचालन शुरू कर दिया गया। डालटनगंज रेल यातायात निरीक्षक एके सिन्हा ने बताया कि इस संबंध में सीपीटीएम (चीफ पैसेंजर ट्रांस्पोर्टेशन मैनेजर) द्वारा निर्देश जारी किया गया है। इसके आलोक में इस ट्रेन का परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। अपने निर्धारित समय पर शटल ट्रेन यहां से रवाना हुई।