सतबहिनी में आज से होगा चक्काजाम
मेदिनीनगर | सीआईसीसेक्शन की तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द किये जाने के विरोध में मंगलवार से सतबहिनी स्टेशन पर रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति का अनिश्चतकालीन चक्का जाम शुरू हो रहा है। इसकी तैयारी के लिए अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में इस क्षेत्र के कादल, शेखडीहा, बंजारी, गटियरवा, सतबहिनी, नवडीहा आदि गांवों का दौरा किया गया। उनके साथ वेद प्रकाश शर्मा, सुनील, शंभू पांडेय, धनजी शर्मा, अजय विश्वकर्मा, अखिलेश दीक्षित आदि शामिल थे। इस बीच आज शाम से शटल अप ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया गया। अपुष्ट समाचार के अनुसार कल से बीडीएम ट्रेन को भी चलाये जाने की संभावना बन रही है। लेकिन समिति के लोगों का कहना है कि इस संबंध में अभी तक उन्हें कोई सूचना नहीं दी गयी है। इसलिए तीनों गाड़ियों का परिचालन शुरू नहीं होने तक उनके चक्का जाम का निर्णय नहीं बदलेगा।