पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंद के दौरान नहीं चली गािड़यां

बंद के दौरान नहीं चली गािड़यां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नक्सलियोंके झारखंड बंद के पहले दिन रविवार को वाहनों का परिचालन ठप रहा। चतरा के सभी प्रखंडों में गाड़ियां नहीं चलने से लोग परेशान रहे। कोयला ढुलाई भी ठप रही, जिससे लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ। सिमडेगा के भी सभी प्रखंडों में बंद असरदार रहा। ओड़िशा और छत्तीसगढ़ से आने-जाने वाली सभी छोटी-बड़ी गाड़ियां रुकी रहीं। हालांकि रेलवे पुलिस की चौकसी के कारण रेल यातायात सामान्य रहा। गुमला में इक्का-दुक्का टेंपो और निजी वाहन चले। यात्रियों से यहां मन मुताबिक किराया लिया गया। मेदिनीनगर लातेहार में भी आवागमन ठप रहा। टोरी के हिंडालको की बॉक्साइट साइडिंग, जेएसएमडीसी की सिकनी कोलियरी सीसीएल की तेतरियाखांड़ कोलियरी में कामकाज ठप रहा।