- Hindi News
- वार्ड सदस्यों ने मुखिया पर लगाया उपेक्षा का आरोप
वार्ड सदस्यों ने मुखिया पर लगाया उपेक्षा का आरोप
सदरप्रखंड के वार्ड सदस्य सह उपमुखिया संघ ने मुखिया पर मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया है। मंत्री केएन त्रिपाठी को दिए गए आवेदन में संघ ने कहा है कि वार्ड सदस्यों की अवहेलना होती रही है। मुखिया पंचायत को अपनी तरह से चला रहे हैं। पंचायती राज अधिनियम का उल्लंघन कर विकास की राशि की बंदरबांट की जा रही है। संघ ने मंत्री को दिए गए आवेदन में 13 बिंदुओं पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है। जिसमें बैठक की जानकारी नहीं देना, मासिक बैठक नहीं करना, आपदा प्रबंधन की राशि खर्च में गड़बड़ी, 13 वें वित्त की राशि का बंदरबांट जैसे आरोप शामिल हैं। संघ के अध्यक्ष युगल किशोर तिवारी, सचिव शशि कुमार तिवारी तथा संयुक्त सचिव मलिक कुमार सिंह ने नगर पंचायत की तरह मानदेय की व्यवस्था करना तथा मुखिया को अविश्वास प्रस्ताव के दायरे में लाने की भी मांग की है।