पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्र की जनता की हो रही है उपेक्षा : सुधा

क्षेत्र की जनता की हो रही है उपेक्षा : सुधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | झारखंडसरकार की पूर्व मंत्री सह पाटन छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधा चौधरी ने मुख्यमंत्री केएन त्रिपाठी को पत्र लिखकर किशुनपुर को प्रखंड बनाने का आग्रह किया है। इस बाबत उन्होंने रविवार को पत्रकारों को बताया कि किशुनपुर को पाटन से काटकर सात पंचायतों को लेकर प्रखंड बनाने की मांग काफी पुरानी है। इसके लिए वे लगातार आंदोलन करती रही है। विधानसभा में भी तारांकित प्रश्न गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से आवाज उठाया है। उन्होंने कहा कि जंधासी, किशुनपुर, सिरमा, रजहारा, मंठा, लोईंगा शोले को मिलाकर 25 हजार की आबादी है। इसे किशुनपुर प्रखंड के रुप में यहां के स्थानीय लोग देखना चाहते हैं। वर्तमान में राज्य में कई नए प्रखंड सृजित हुए किंतु किशुनपुर क्षेत्र की उपेक्षा की गई है। पूर्व मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रखंड बनने के सभी निर्धारित मानदंड पर किशुनपुर खरा उतरता है। उन्होंने कहा कि जनहित में सरकार को किशुनपुर को नए प्रखंड के रुप में सृजित करने की स्वीकृति प्रदान करना चाहिए।



फोटो : 14