पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं : दिलीप

ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं : दिलीप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर : सदर प्रखंड के सालो गांव के धौठवाटांड़ में स्वामी विवेकानंद युवा विकास महोत्सव के तहत युवा विकास वाहिनी द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच धौठवाटांड़ भुसड़ीया के बीच हुआ। 60 मिनट के रोमांचकारी फाइनल मैच में धौठवाटांड़ टीम ने 1-0 से जीत हासिल की।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि युवा नेता दिलीप सिंह नामधारी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल के प्रति युवकाें में काफी उत्साह है। आवश्यकता है उन्हें कुशल प्रशिक्षक मार्गदर्शन की ताकि वे अपनी प्रतिभा को देश दुनिया के सामने प्रदर्शित कर सकें।

उन्होंने आयोजकों का भी आभार व्यक्त किया जो इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण युवकों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका प्रदान करते हैं। नामधारी ने इस तरह के आयोजन में अपने तरफ से यथासंभव मदद करने का भी आश्वासन दिया। मौके पर भोला सिंह, महावीर सिंह, अशोक सिंह, रामचंदर सिंह, राजनाथ सिंह, तुलसी सिंह, राजेंद्र सिंह, विश्वनाथ सिंह, सोहन सिंह, बबलू तिवारी, मुन्ना शुक्ला, भार्दुल सिंह, विनय तिवारी, भोला पांडेय, नंद किशोर आदि मौजूद थे।



फोटो : 1

फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन करते दिलीप सिंह नामधारी।