पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा नेताओं का पुतला फूंका

भाजपा नेताओं का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | युवाकांग्रेसियों ने मंगलवार को भाजपा नेताओं का पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बिट्टू पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विरोध में नारे लगाये। युवा कांग्रेसी भाजपा नेताओं पर मंत्री केएन त्रिपाठी को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगा रहे थे। पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने कहा कि मंत्री के कार्यकलापों को देखते हुए भाजपाई भयभीत हैं। भाजपा के अर्जुन मुंडा, रघुवर दास रवींद्र राय जैसे नेता इस प्रयास में लगे हैं कि मंत्री को बदनाम कर उनकी लोकप्रियता को कम किया जाए, लेकिन भाजपा की नीयत को सभी समझते हैं। कांग्रेसियों ने कहा कि जनता मंत्री के कार्य से काफी खुश है। उनपर लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं। पुतला दहन के कार्यक्रम में मनोज सिंह, सलामुद्दीन खान, शेखर पांडे, अनिमेश तिवारी, बबलू तिवारी, राजेश चौरसिया, राहुल दुबे, विवेका तिवारी, माहताब अली, राजेंद्र सिन्हा, बृज किशोर तिवारी, शेखर मेहता, पिंटू मिश्रा आदि शामिल थे।



फोटो 9

भाजपा के विरोध में सड़क पर उतरे यूथ कांग्रेस के नेता।