पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजनीति के लिए गरीबों का हक मारें नेता : धर्मेंद्र

राजनीति के लिए गरीबों का हक मारें नेता : धर्मेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदर प्रखंड के ग्रामीणों ने दिया कचहरी परिसर में धरना

भास्करन्यूज | मेदिनीनगर

पीआईपीमोड़ से दिये जाने वाले आवास के लाभुकों का चयन और चेक वितरण रोक दिये जाने के विरोध में सदर प्रखंड के ग्रामीण कचहरी परिसर में धरना पर बैठे। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेंद्र चंद्रवंशी ने की संचालन सुरेश चौधरी ने किया। धरना बैठे लोगों का कहना है कि गरीबों के नाम पर राजनीति करने वाले राजनीति के लिए उनका हक मारने से बाज आएं। उनका कहना था कि आज आवास आवंटन को लेकर जो लोग सवाल उठा रहे हैं उन्हें कभी गरीबों की चिंता नहीं रही। 25 साल तक लोगों का प्रतिनिधित्व करने के बाद भी कभी कुछ करने की बात नहीं सोची। आज जब मंत्री द्वारा उनके लिए कुछ किया जा रहा है तब भी उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। सुरेश राम ने कहा कि मंत्री केएन त्रिपाठी ने जो भी किया गरीबों के भले के लिए किया। उन्होंने एक अच्छी सोच के तहत सभी वर्ग के गैर बीपीएल वालों के लिए आवास की सुविधा मुहैया कराने की बात सोची। लेकिन कुछ लोग इसका विरोध करने लगे जिन्हें मंत्री का काम करना अच्छा नहीं लग रहा है। कमला देवी ने कहा कि मंत्री पर आरोप लगाने वाले मुखिया पहले खुद को देखें जहां कोई भी काम करने के पहले उन्हें अपना हिस्सा चाहिए होता है। मंत्री ने जब उनकी बिचौलियागीरी को दरकिनार कर अपने लोगों से काम करवाया तो उन्हें यह रास नहीं रहा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि आवास को लेकर की जा रही राजनीति में मुखिया संघ केवल बहाना है। इसतरह की राजनीति करेन वालों को आने वाले चुनाव में पता चल जाएगा कि लोग क्या चाहते हैं। वक्ताओं ने यह भी कहा जो विकास में बाधक बन रहे हैं उन्हें हम आम जनता रोकेंगे। अपने हक के लिए हमें ताकत दिखानी होगी। धरना में आदित्य राम, अािलेश सिंह, अर्जुन भुइयां, जय प्राकशसिंह, मनेाज सिंह, ध्रुव सिंह, अखिलेश सहित सेकड़ों महिला पुरुष शामिल थे।

कचहरी में धरना देते सोसाइटी के लोग।