20 तक भरा जाएगा फार्म
मेदिनीनगर | सर्वशिक्षा अभियान के तहत अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों के डीएलएड कार्यक्रम के सत्र 2012-14 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक होगी। इसकी जानकारी प्रशिक्षण प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि राज्य कार्यालय द्वारा 20 सितंबर निर्धारित की गई है। 20 सितंबर तक भरे हुए परीक्षा फार्म रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में स्टडी सेंटर द्वारा जमा किया जाएगा। सत्र 2012-14 के परीक्षार्थियों की कार्यशाला दशहरा की छुट्टी में आयोजित की जाएगी।