- Hindi News
- भारत स्काउट एंड गाइड का संपन्न हुआ प्रशिक्षण शिविर
भारत स्काउट एंड गाइड का संपन्न हुआ प्रशिक्षण शिविर
मेदिनीनगर | गिरिवरप्लस टू उवि में भारत स्काउट एंड गाइड पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। इसमें शामिल 253 छात्र-छात्राओं को इन पांच दिनों में तृतीय सोपान का प्रशिक्षण पूरा कराया गया। रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस शिविर में बच्चों को बिना आग के आग जलाना, बिना वर्तन के खाना बनाने तथा अनुमान लगाने, केंपास, मैपिंग, वन विद्या, और राष्ट्रगान की जानकारी दी गयी। उन्हें नियम प्रतिज्ञा के बारे में भी बताया गया।
सोमवार की शाम में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में डीईओ रतन कुमार महावर ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों में अनुशासन और देशसेवा के साथ अन्य गतिविधियों के लिए प्रेरित करता है। प्रशिक्षण में शामिल विद्यार्थियों को इसका प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
इसमें प्रशिक्षक के रूप में राहुल सोनी, देवजीत, अगस्त, साबीर अंसारी, हरेंद्र, कमलानंद दुबे, संगठन आयुक्त आमोद सिंह, विश्वनाथ दुबे, अरूण पाइक, राजेंद्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।