आरडीडीई जाएंगे कामता उर्दू मवि
राजकीयउर्दू मवि कामता में खिचड़ी उतारने के क्रम में छात्र के जल जाने की घटना को लेकर आरडीडीई खगेंद्र कुमार ने संबंधित सभी पक्षों माता समिति, ग्राम शिक्षा समिति, रसोईया तथा शिक्षक पर एफआईआर का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि यह घोर लापरवाही की कार्रवाई है। बच्चों को एमडीएम में संलिप्त करना अभियान के प्रावधानों की अवहेलना करना है। आरडीडीई कल संबंधित स्कूल भी जाएंगे। उन्होंने बताया कि वे स्वयं स्कूल जाकर इस बात की जांच करेंगे और इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि शनिवार 13 सितंबर को विद्यालय के वर्ग सात का छात्र संजय विश्वकर्मा खिचड़ी से जल गया था।