पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीईओ ने की बालिका प्रोत्साहन येाजना पर चर्चा

डीईओ ने की बालिका प्रोत्साहन येाजना पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाशिक्षा पदाधिकारी ने आरएमएसए कार्यालय में जिले के सभी बीईईओ के साथ बैठक की। बैठक में बालिका प्रोत्साहल योजना, इंस्पायर अवार्ड डायस प्रपत्र भरने पर चर्चा की गई।

डीईओ ने यह निर्देश दिये कि राष्ट्रीय बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत 2008-9 सेे लेकर 2011-12 तक के शैक्षणिक सत्र में चयनित छात्राओं में से भुगतान के बाद शेष बच गयी छात्राओं के बारे में विहित प्रपत्र में जानकारी उपलब्ध कराया जाये। साथ ही उन्होंने 2014-15 के यू डायस भरने को लेकर 21 से 24 सितंबर के बीच जिले के सभी बीआरसी में आयेाजित होन वाले प्रशिक्षण में भाग लेने का निर्देश दिया है। इंस्पायर अवार्ड के लिए 20 सितंबर तक सभी बच्चों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया। बैठक में नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा के लिए भी सभी विद्यालयों से छात्रों को अनिवार्य रूप से शामिल कराने के निर्देश दिये गये हैं। मवि के लिए न्यूनतम 5 प्रावि के लिए 3 छात्र-छात्राओं से आवेदन भरवाने की बात कही गयी है। बैठक में नवोदय विद्यालय के प्राचार्य जीके मिश्र, बीईईओ रामनाथ श्रमिक, प्रफुल्ल सिंह, महेंद्र सिंह, जगन्नाथ सिंह आदि शामिल थे।