पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रहजा में एक की हत्या, चार लोग घायल

रहजा में एक की हत्या, चार लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | थानाक्षेत्र अंतर्गत रहजा गांव में अवैध ढंग से विद्युत तार लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिससे नागेंद्र सिंह (55 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के फुलमतिया देवी, राजेश्वर सिंह, योगेंद्र सिंह अमरेश सिंह को भी गंभीर चोटे आई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर भेजा गया है घटना सोमवार रात 8 बजे की है। बताया गया कि राजेश्वर सिंह अस्थायी रूप से खंभे गाड़कर विद्युततार लगा कर बिजली का उपयोग मोटर चलाकर पटवन कर रहा था। उसी अस्थायी खंभे से नागेंद्र सिंह भी बिजली तार लगा कर पटवन के लिए मोटर उपयोग करना चाहता था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस बावत मृतक का लड़का विनय कुमार सिंह ने छतरपुर थाना में राजेश्वर सिंह, उसकी प|ी फुलमतिया देवी, बेटा बीरेंद्र सिंह, अमरेश सिंह, योगेंद्र सिंह और अजय सिंह लखन सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया कि उक्त लोगों ने लाठी डंडे से मेरे पिता की पिटाई की। इसी दौरान अमरेश सिंह ने गड़ासा से सिरपर वार किया जिससे उनकी मौत हुई।