डीएसपी से न्याय की गुहार लगाई
मेदिनीनगर | कुंडमुहल्ला से 30 जून को गायब तीन वर्षीय मासूम तौसिफ के माता-पिता आज भी इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहे हैं। गौरतलब है कि 30 जून को मासूम तौसिफ गायब हुआ था। इसके बाद मामला काफी तूल पकड़ लिया। पुलिस दो जुलाई 14 को तौहिद का शव बरामद कर लिया। इस घटना से पूरा शहर दहल गया। इधर उसके माता-पिता काफी परेशान डरे सहमे हैं। डीएसपी पीके बरवार से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। डीएसपी के समक्ष मासूम तौहिद की मां ने हाथ जोड़कर विनती कर इंसाफ मांगा। उसकी मां ने डीएसपी के बताया कि उसे डर है कि कहीं उसके परिवार के किसी अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी जाए। इसलिए इस दिशा में गंभीरता से पहल करें। डीएसपी ने सकरात्मक पहल का आश्वासन दिया। युवा भाजपा नेता सह हाईकोर्ट के अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने भी डीएसपी से न्याय दिलाने का आग्रह किया।
फोटो 27