पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्म्स सप्लायर गिरफ्तार

आर्म्स सप्लायर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | पुलिसने गुप्ता सूचना के आधार पर स्टेशन रोड स्थित रोटरी स्कूल के निकट से दो आर्म्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन दोनों के पास से एक देशी बंदूक एक पिस्टल बरामद किया है। साथ ही 12 बोर का एक जिंदा कारतूस एक प्वाइंट 315 बोर का जिंदा लोडेड गोली बरामद किया है। इस संबंध में डीएसपी पीके बरवार ने बताया कि पुलिस लेस्लीगंज थाना के गोपालगंज गांव के अनिल कुमार विश्वकर्मा सदर थाना के सिंगरा कला गांव के उदय कुमार सिंह को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि जब पुलिस स्टेशन रोड पहुंची तब उदय कुमार सिंह टेंपो चला रहा था। उसे पुलिस ने तत्काल पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि अनिल कुमार विश्वकर्मा हथियार बनाता था। जबकि उदय उसे बेचने का काम करता था। डीएसपी ने बताया कि उदय यह कहकर गांव के रघुनाथ राय से टेंपो लिया कि वह उसे चलाकर देख रहा है। पसंद आने पर खरीद लेगा। उन्होंने बताया कि टेंपो जब्त कर लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि 2013 में उदय जेल जा चुका है। पुलिस इस मामले में अभी और पूछताछ करेगी। इस अभियान में थाना प्रभारी मनोज ठाकुर, टीओपी प्रभारी निरंजन उरांव, एएसआई अरविंद सिंह ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।



फोटो : 12