- Hindi News
- बीईईओ, हेडमास्टर और शिक्षक को फटकार, कार्रवाई की दी चेतावनी
बीईईओ, हेडमास्टर और शिक्षक को फटकार, कार्रवाई की दी चेतावनी
एमडीएम में बच्चों से सहयोग दंडनीय
क्षेत्रीयउपशिक्षा निदेशक खगेंद्र कुमार ने राजकीय उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय कमता जाकर विगत शनिवार को खिचड़ी से जले सातवीं के छात्र संजय कुमार उसके परिजन से मिले। साथ ही उन्होंने छात्र संजय को तत्काल बीपीओ मणिकुमार पांडेय हेडमास्टर सुरेंद्र कुमार तिवारी के साथ मेदिनीनगर भेजकर भगवती अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया। वहीं विद्यालय में हुई घटना की गंभीरता से पड़ताल की।
इसके बाद उन्होंने हेडमास्टर सुरेंद्र तिवारी, शिक्षक वजीर अहमद सहित तीनों रसोईया को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही बीईईओ महेंद्र सिंह की भी खूब खिंचाई की। आरडीडीई ने किसी भी परिस्थिति में एमडीएम कार्य में स्कूली बच्चों से सहयोग नहीं लेने की चेतावनी दी। उन्होंने ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष फूला देवी, केतात कला के मुखिया रविशंकर चौबे सेठ से भी इस संबंध में वार्ता की। इसके पहले बीईईओ महेंद्र सिंह ने आनन-फानन में बीपीओ मणिकुमार पांडेय, सीआरपी अखिलेश विश्वकर्मा, संजय दुबे के साथ जले छात्र संजय कुमार के शंखा स्थित घर जाकर हालचाल लिया। साथ ही परिजन को आर्थिक मदद भी उपलब्ध करायी थी।
क्याकहा आरडीडीई ने
आरडीडीईखगेंद्र कुमार ने विद्यालय के हेडमास्टर प्रबंधन की लापरवाही को इस घटना की मुख्य वजह बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें जिम्मेवारी तय होगी। इसके आलोक में अग्रेतर कार्रवाई करेंगे।
हाईस्कूलमें बच्चे गायब देख भड़के आरडीडीई
आरडीडीईखगेंद्र कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार महावर के साथ रेहला के राजकीयकृत जेबी हाई स्कूल बेसिक स्कूल का निरीक्षण किया। हाईस्कूल में वर्गकक्ष में एक भी बच्चे नहीं देख आरडीडीई भड़क उठे। इन्होंने प्रधानाध्यापक इंद्रदेव प्रसाद उपस्थित सहायक शिक्षक को खूब फटकार लगाई।
वहीं डीईओ रतन कुमार महावार ने भी इस कदर स्कूल में बच्चे अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। साथ ही उसका कारण पूछा। प्रधानाध्यापक ने विश्वकर्मा पूजा के वजह से काफी कम संख्या में छात्र आने की बात कही। इसके बाद उन्होंने प्रयोग शाला में अव्यस्थित तरीके से रखे प्रयोगयंत्र को लेकर विज्ञान शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद की खूब खबर ली। साथ ही इसे सलीके से रखने की चेतावनी दी। आरडीडीई ने हाई स्कूल में शौचालय व्यवस्था नहीं होने पर आश्चर्य जाहिर किया। डीईओ रतन कुमार महावर ने तत्काल विद्यालय विका