आवास आवंटन जारी रखने की मांग
मेदिनीनगर | सदरप्रखंड वार्ड सदस्य सह उपमुखिया संघ ने बैठक कर मंत्री केएन त्रिपाठी से इस योजना के तहत आवास आवंटन को स्थगित नहीं करने की मांग की है। बैठक में कहा गया है कि ग्रामसभा से सूची लेकर एनजीओ से उसका सर्वे कराकर पंचायत कार्यकारिणी की स्वीकृति के बाद लाभुकों को आवास प्रदान किया जाये। इसे लेकर मुखिया का विरोध राजनीति से प्रेरित रहा है। संघ ने कहा कि वृद्धापेंशनधारियों को छह माह से पेंशन का भुगातन नहीं हुआ है लेकिन इसकी चिंता उन्हें नहीं है। बैठक में कहा गया कि मुखिया संघ की मनमानी के विरोध मेें मंत्री से की गयी शिकायत के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो संघ मंत्री के आवास पर धरना देगा। बैठक में युगल किशोर तिवारी, शशि तिवारी, राजनाथ शर्मा आदि शामिल थे।